फतेहपुर, अगस्त 30 -- फतेहपुर, संवाददाता। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने के लिए जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान तेजी से चल रहा है। दोआबा में अब तक 7,72,737 आयुष्मान कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। जिले को कुल 11,94,435 कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य के सापेक्ष करीब 65 फीसदी कार्ड तैयार होने के बाद अब विभाग का जोर शेष पात्र परिवारों तक पहुंच बनाने पर है। 7.83 लाख आवेदन, 7.72 लाख कार्ड तैयार

आवेदन और कार्ड की प्रगति जिले में आयुष्मान कार्ड के लिए अब तक 7,83,866 आवेदन किए जा चुके हैं। इनमें से 7,72,737 कार्ड बनकर तैयार हो गए हैं। विभाग की ओर से गांव-गांव पात्र परिवारों को योजना की जानकारी देने के साथ ही कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पात्र परिवारों की पहचान कर उनके कार्ड बनवाने पर विशेष ...