नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- भारत की टेक कंपनी Ai+ अब स्मार्टफोन के बाद टैबलेट मार्केट में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने भारत में अपने नए Ai+ Nova Tab को जल्द लॉन्च करने की जानकारी टीज कर दी है। फिलहाल कंपनी ने टैबलेट की सटीक लॉन्च डेट और कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसके कई जरूरी फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। साथ ही फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। नए टैबलेट में 11.97 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T760 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया जाएगा। इसके साथ 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। टैबलेट की एक और खास बात इसमें मिलने वाला 5G सपोर्ट है। कंपनी ने इसे Flipkart के जरिए बेचने की डिटेल कन्फर्म की है। यह कंपनी का भारत में दूसरा टैबलेट होगा। Ai+ Nova Ta...