11.66 करोड़ से सरोजनीनगर की 48 सड़क का होगा निर्माण व सुदृढ़ीकरण
लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ, संवाददाता। मुख्यमंत्री त्वरित सड़क विकास योजना के तहत सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 48 सड़क निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के तहत लगभग 9.98 किलोमीटर सड़क निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्य किए जाएंगे। जिनकी कुल अनुमानित लागत लगभग 11.66 करोड़ है।सरोजनीनगर को सड़क परियोजनाओं की सौगात देने के लिए विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए इतनी त्वरित गति से सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति मिलना क्षेत्र के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसी क्रम में नारायणपुर बरियार खेड़ा में डॉ राजेश्वर सिंह की टीम द्वारा नारियल फोड़कर संजय सिंह के मकान के सामने से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.