रुद्रपुर, अप्रैल 9 -- रियाजुद्दीन अंसारी, नानकमत्ता। पुलिस ने चैकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार से 11.10 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी की बाइक को सीज कर गिरफ्तार किया गया। कोतवाल मंजू पांडे ने बताया कि बुधवार शाम प्रतापपुर चौकी पुलिस गश्त पर थे। इस दौरान जंगल जोगीठेर तिराहे के पास बाइक सवार को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 11.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम 20 वर्षीय सोनू सिह पुत्र करनैल सिह निवासी ग्राम रघुलिया, खटीमा बताया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर सीज कर दी। पुलिस को बताया कि वह रिश्तेदारी में गिधौर गया था। वहीं से स्मैक लेकर आया है। गुरुवार को अदालत में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.