कौशाम्बी, मई 11 -- दोआबा में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और ओवरलोडिंग व अनधिकृत वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने बीते वित्तीय वर्ष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया है। हालांकि, अधिकारियों ने दावा किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
प्रवर्तन अभियान के परिणाम उप संभागीय परिवहन अधिकारी तारकेश्वर मल्ल एवं पीटीओ डॉ. संतोष तिवारी के अनुसार, मोटर वाहन अधिनियम-1988 के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 11,794 वाहनों के चालान किए गए हैं। वहीं, 1,013 वाहनों को विभिन्न थानों पर सीज करते हुए निरुद्ध किया गया है। इस कार्रवाई से 425.55 लाख प्रशमन शुल्क और 158 लाख कर की वसूली हुई। कुल मिलाकर विभाग को लगभग छह करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले कई सालों में सबसे अधिक है।
विशेष अभियान कर बकाया वसूली के विशेष अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.