11 हजार हाइटेंशन तार की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत
मुंगेर, मई 20 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को शामपुर थाना क्षेत्र के अग्रहण पंचायत के साथबिग्घी लक्ष्मण टोला स्थित चौर बहियार क्षेत्र में 11 हजार हाइटेंशन तार की चपेट में आने से तीन भैंस की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लारो मंडल की भैंस चारा चरने के लिए बहियार की तरफ गई थी। तभी बहियार के खेत में गिरे 11 हजार हाइटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी तीन भैंस की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। तीनों भैंस का शरीर पूरी तरह करंट की चपेट में आने से जल गया। इधर घटना के बाद ग्रामीणों की काफी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से हाइटेंशन तार टूट कर गिरा हुआ है। लेकिन विभाग बेखबर है।ग्रामीणों ने बताया कि गनीमत रहा कि कोई मवेशी पालक या व्यक्ति मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। इधर पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.