11 हजार से अधिक लॉटरी टिकट बरामद, एक गिरफ्तार
मधुबनी, मई 4 -- राम शरण साह मधुबनी,विधि संवाददाता। शहर में लॉटरी का अवैध धंधा संचालित होने का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। रैकेट में शामिल भौआड़ा के रवि कुमार को नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 11 हजार 825 अवैध लॉटरी टिकट भी बरामद किया है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रविवार शाम भौआड़ा एवं आसपास के इलाके में अवैध लॉटरी व्यापार संचालित होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भौआड़ा महथा सागर वार्ड 36 स्थित रवि कुमार के घर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान घर में छुपा कर रखा गया ग्यारह हजार आठ सौ पच्चीस अवैध लॉटरी टिकट बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- आर्म्स एक्ट मामले के आरोपी को नहीं मिली जमानत मौके पर रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया।उन्होंने बताया कि र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.