वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी। बीते 27 दिनों से चल रहे ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग अभियान में अब तक 11500 महिलाओं की स्क्रीनिंग हुई है। इसमें 225 महिलाएं संदिग्ध हैं। संदिग्ध महिलाओं की आगे की जांच और उपचार के लिए कैंसर अस्पताल से सहयोग लिया जायेगा। काशी में केंद्र और राज्य सरकार आईटीवी फाउंडेशन की मदद से बीते 14 जनवरी से 'नमो शक्ति रथ' का संचालन हो रहा है। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि नौ वैन ग्रामीण क्षेत्रों में और 11 वैन शहरी क्षेत्रों में संचालित की जा रही हैं। इन वैनों के माध्यम से प्रतिदिन औसतन 900 महिलाओं की स्क्रीनिंग की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.