औरैया, दिसम्बर 18 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र की रुरुगंज पुलिस चौकी अंतर्गत गांव चंदैया में समर निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खराब पड़े समर को बाहर निकालने के प्रयास में दो युवक अचानक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। बताया गया कि गांव निवासी सुरेश कुमार पुत्र गयादीन और अनिल पुत्र राजेन्द्र समर में आई खराबी को ठीक करने के लिए उसे निकाल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिया डालकर समर खींचने का प्रयास किया। अचानक सरिया ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से टकरा गया, जिससे तेज करंट फैल गया और दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.