11 हजार वोल्ट तार टूटकर गिरा,दो मवेशियों की मौत
गुमला, मई 14 -- घाघरा। प्रखंड के गुनिया जरगाटोली में 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से सोहना उरांव की एक गाय और एक बैल की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों मवेशी चर रहे थे। इसी दौरान तारागुटू से गुनिया जाने वाला बिजली तार अचानक टूट कर उन पर गिर गया। जिससे मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। सोहना उरांव शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और गरीबी में जीवनयापन कर रहे हैं। घटना की सूचना पर मुखिया फगुवा उरांव व भाजपा नेता सुदर्शन गोप पहुंचे और बिजली विभाग से उचित मुआवजे की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.