11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से बैल की मौत
जमुई, मई 13 -- चंद्रमंडीह । निज संवाददाता चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाढ़ी पंचायत के गोलनीटांड़ गांव में बिजली विभाग की लापरवाही एक किसान पर भारी पड़ गई। बहियार में गिरे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक बैल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित किसान के परिवार में मायूसी छा गई है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी किसान कार्तिक यादव ने बताया कि उनका बैल रोज की तरह घर के समीप स्थित बहियार में चरने गया था। इसी दौरान पहले से जमीन पर गिरे 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही बैल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- बिजली करेंट की चपेट में आने से मवेशी की मौत पीड़ित किसान ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। यदि समय रहते टूटे तार को हटाया जाता या मरम्मत की जाती, तो इस तरह की घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.