गोड्डा, जून 12 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के बसुआ चौक स्थित अध्य निर्मित पार्क में खेल रहे दो बच्चे गुरुवार की शाम में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों बच्चों को तत्काल उपचार के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया।जहां मौजूद डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- गोड्डा पैथोलॉजी गली में नए केवल तार लगने से हुआ समस्या का समाधानघायलों के बारे में घायल बच्चे का नाम प्रिंस कुमार, उम्र तकरीबन छह वर्ष,पिता गुंजन ठाकुर एवं दूसरा घायल का नाम यश कुमार,उम्र तकरीबन पांच वर्ष,पिता सूरज पोद्दार दोनों महागामा निवासी हैं।घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चे पार्क में खेल रहे थे। इसी दौरान पार्क में बाहरी दीवार म...