11 हजार वोल्ट के पोल पर चढ़ा शराबी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
महाराजगंज, जून 24 -- भिटौली, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में एक व्यक्ति 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। पोल पर चढ़ने के बाद वह तारों के पास लटक गया, जिसे देख ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि उस समय विद्युत आपूर्ति बाधित थी। एहतियात के तौर पर पुलिस ने फौरन विद्युत उपकेंद्र भिटौली को सूचना देकर सप्लाई पूरी तरह बंद कराई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। काफी देर तक समझाने-बुझाने व कड़ी मशक्कत के बाद युवक पोल से नीचे उतरने को तैयार हुआ।उसके सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष भिटौली सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पोल पर चढ़ा युवक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.