11 हजार वोल्ट के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से मवेशी की मौत
चतरा, मई 12 -- थाना क्षेत्र के चौरिया गांव में सोमवार को बनहा गांव के समीप करकरवा नदी में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आकर एक मवेशी की मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़ित पशुपालक लखन यादव का परिवार सदमे में है। लखन ने मुआवजे की मांग की है। बताया गया कि चौरिया गांव निवासी लखन यादव के मवेशी प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी चरने के लिए खेतों की ओर गए थे। बनहा गांव के बगल से गुजरने वाले करकरवा नदी के ऊपर से महज एक सप्ताह पूर्व ही बिजली विभाग द्वारा नया कनेक्शन कर तार लगाया गया था। यह लाइन एकतारा पावर सब-स्टेशन से करमा गांव की ओर आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नया तार होने के बावजूद वह अचानक टूटकर नदी में गिरा हुआ था। जैसे ही मवेशी वहां पहुंचा, वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। बिजली प्रवाहित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.