औरंगाबाद, जनवरी 22 -- जिले के माली थाना क्षेत्र के इगुनाही गांव में बिजली का काम करने के दौरान 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान नरचाही गांव निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र मिंटू सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मिंटू सिंह पेशे से बिजली मिस्त्री हैं और इगुनाही गांव में कार्य के दौरान अचानक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे पहले चरण बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सक यमुना पांडेय की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...