प्रयागराज, मई 30 -- मम्फोर्डगंज के लालपट्टी में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। एक मकान में काम करने के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से एल्युमिनियम रॉड छूने से कारपेंटर और उसके साथ काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया। लालपट्टी में खेतई लाल उर्फ लालचंद का मकान है। कुछ दिनों से बड़ा बघाड़ा निवासी 55 वर्षीय रमेश सोनकर खेतई लाल के घर पर कारपेंटर का काम कर रहा था। शनिवार को खेतई लाल के बड़े बेटे पिंटू की पत्नी रीना मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में एल्युमिनियम का रॉड लगवा रही थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे रमेश और उसके साथ दूसरा मजदूर रॉड को काटने के लिए कमरे से बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान रॉड घर के सामने से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया। रॉड में करंट उतरने से रमेश और उसके साथी मजदूर की मौके पर ही तड़प कर मौत हो गई। ...