दरभंगा, अप्रैल 5 -- बिरौल। हाटी-कोठी चौक से रामनगर जाने वाली मुख्य सड़क पर शनिवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। तेज पछुआ हवा के झोंकों से खोरागाछी मैदान के पास स्थित विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान पेड़ की चपेट में आने से बिजली के तीन पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बीच सड़क पर आ गिरे। गनीमत यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, वहां से गुजर रहे लोग इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पेड़ गिरने से सड़क के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट तार भी टूट गया। इस कारण बिरौल फीडर से जुड़े बिरौल, फकीरना, रामनगर और शेखपुरा सहित कई गांवों के तीन हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली सेवा ठप हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम पेड़ को हटाने और बिजली विभाग की टीम बिजली सेवा बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.