देवघर, जनवरी 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा शोरूम के समीप लेटवावरन गांव में गुरुवार शाम करीब उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन विद्युत तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। यह तार गांव के सीताराम यादव, प्रदीप यादव, पुतुल यादव और देवेंद्र यादव के घरों के ऊपर गिरा, जिससे घरों में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के समय कई लोग घर के अंदर थे। तेज आवाज के साथ तार गिरते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गनिमत रही कि घटना में किसी प्रकार के जानमाल की क्षति नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, तार गिरने से कुछ देर के लिए पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा तुरंत बिजली विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली आपूर्ति बंद कर दी। लाइन कटते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.