पाकुड़, अप्रैल 26 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के शहर कोल पंचायत में शनिवार दोपहर उस वक्त बड़ी दुर्घटना टल गई, जब करीब 12 बजे अचानक 11,000 वोल्ट का विद्युत प्रवाहित तार टूटकर गिर गया। तार गिरते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि उस समय कोई इसकी चपेट में नहीं आया। स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए विद्युत कार्यालय को फोन कर बिजली कटवाई। घटना के कुछ घंटों बाद जब विद्युत विभाग के कर्मी तार जोड़ने के लिए मौके पर पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया। ग्रामीणों का आक्रोश इस बात को लेकर था कि घनी आबादी के बीच से गुजरने वाला यह हाई वोल्टेज तार भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता है। यह भी पढ़ें- आग लगने के बाद कुछ देर मची अफरा-तफरी विरोध बढ़ता देख विभाग ने नगर थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस औ...