गढ़वा, अप्रैल 4 -- कांडी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बनकट गांव में शनिवार सुबह लगभग 9.30 बजे 11 हजार बिजली की तार के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से गांव के किसानों के गेहूं जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार 11 हजार बिजली के तार और बांस के बीच संपर्क होने से शॉर्ट सर्किट हो गई। उससे आग पकड़ लिया। उक्त गाव में बिजली के 11 हजार वोल्ट का बिजली तार बांस के नजदीक से होकर गुजरा है। गर्मी के दिनों में तेज हवा व आंधी से बिजली का तार बांस से सटकर शार्ट सर्किट हो जाता है। वहीं आग लगने से बिंदेश्वर मेहता, अशोक मेहता, अनुज मेहता, सीताराम मेहता और संतोष मेहता का खेतों में तैयार गेहूं का फसल जलकर राख हो गया। सभी को मिलाकर लगभग 10 कट्ठा में गेहूं जला है। आग लगता देख ग्रामीण बुझाने के लिए टूट पड़े और काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका। उससे अन्य किसानों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.