बाराबंकी, जुलाई 1 -- बाराबंकी, संवाददाता। वन महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को देवा वन रेंज क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देवा में शिक्षिकाओं व छात्राओं ने एक-एक पौधा लगाकर किया। पौधरोपण अभियान प्रधानमंत्री के संदेश एक पौधा मां के नाम से चलाया जा रहा है। सात जुलाई तक वन महोत्सव का आयोजन होगा। बुधवार को पहले दिन अधिकारी, समाजेवी संगठन, छात्र व पर्यावरण प्रेमियों ने पूरे जिले में करीब 11 हजार पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। वार्डेन ने रोपा पीपल का पौधा: वन महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को केजीबीवी मुजीबपुर देवा की वार्डेन श्वेता वर्मा ने पीपल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सचिन रावत, सेक्टर अध्यक्ष भाजपा राजेंद्र वर्मा व जनकल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म कुमार यादव ने छात्राओं के साथ मिलकर पौध किया। यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ मां के नाम' अभिय...