हरदोई, मार्च 19 -- संडीला। नगर के पौराणिक शीतला मंदिर में 103वां दीपोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर स्थित तालाब की सीढ़ियों पर 11 हजार दीपकों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। यह आयोजन सण्डीला शैक्षिक एवं विकास समिति द्वारा किया गया। समिति के सदस्य प्रत्येक अमावस्या को शीतला मंदिर में 11 हजार मिट्टी के दीपक जलाने की परंपरा निभाते हैं। दीपोत्सव से पूर्व मंदिर परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया। दीपोत्सव में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दीपों की अलौकिक रोशनी के बीच भक्ति का माहौल देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के समापन पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसके बाद मां शीतला की महाआरती संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने मां के भजन गाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सर्वेश कुमार यादव, अभिषेक दीक्षित, अ...