अररिया, मई 3 -- भरगामा, एक संवाददाता शुक्रवार देर रात वीरनगर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 14 नूरचक गांव में 11 हजार वोल्ट के नंगे बिजली तार से निकली चिंगारी से लगी आग में चार घर जलकर राख हो गए, वहीं दो गाय एवं गाय के दो बच्चों की झुलसकर मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात अचानक 11 हजार वोल्ट के नग्न तार से निकली चिंगारी नीचे गिरी और फूसनुमा घरों ने आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। अग्निपीड़ितों में मो. अजीमुद्दीन एवं अफरोज आलम शामिल हैं। वहीं मो. कुतुबुद्दीन की किराना दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान भी आग की भेंट चढ़ गयी। यह भी पढ़ें- झूल रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने चार मवेशियों की मौत घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, जरूरी कागजात सहित दैनिक उपयोग की सारी सामग्री जल गई। घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.