झांसी, मार्च 26 -- जनपद झांसी के मऊरानीपुर तहसील में किसान की करीब 5 बीघा में कटी रखी फसल हाइटेंशन तार से जलकर राख हो गई। किसान के चीखने पर कई लोग गांव के इकठ्ठे हुए। फायर ब्रिगेड को भी फोन लगाया गया। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड खेत तक पहुंची तब तक फसल पूरी जल चुकी थी। ग्राम धमनापायक निवासी किसान रामनारायण ने पिपरोखर मौजे वाले खेत पर गेहूं की फसल काटकर सूखने के लिए रख दी थी। खेत से निकली हाईटेंशन तार से बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे चिंगारी निकली और फसल में आग पकड़ गई। किसान रामनारायण को जानकारी लगी तब तक आग धधक चुकी थी। ग्रामीण खूब चीखे और आग बुझाने की कोशिश की।फायर ब्रिगेड को भी फोन लगाया पर जब तक दमकल पहुंची तब तक आग से पूरी साढ़े चार बीघा की फसल खाक हो चुकी थी। किसान ने कहा कि हाइटेंशन तार टूट कर गिरी थी जिससे आग पकड़ी। किसान ने अनुमान जाहिर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.