11 हजार केवी की लाइन काफी नीचे लटकी, कभी भी हो सकता हादसा
उरई, मई 14 -- जालौन। संवाददाता नगर के तकिया मोड़ छत्रसाल ग्राउंड के सामने औरैया रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर कारोबारियों की दुकान के ठीक बाहर से 11 हजार केवी की लाइन निकली है। यह लाइन काफी नीचे लटकी हुई है। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। व्यापारियों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बिजली लाइन को तार दुरूस्त कराने और लाइन के नीचे सुरक्षा जाली लगवाने की मांग की है।व्यापारी शमीम, अनीस खां, समीम अहमद, बब्लू बाबूजी, हाजी अनीस खां, लोकेंद्र सिंह आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी दुकानों के ठीक बाहर से 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन निकली है। कई स्थानों पर तार काफी नीचे झूल रहे हैं और उनके नीचे सुरक्षा जाली भी नहीं लगी है। इतना ही नहीं, बिजली के खंभों की ऊंचाई भी कम होने के कारण तार दुकानों और रास्ते के काफी नजदीक आ गए हैं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.