बेगुसराय, मार्च 22 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के दनौली-फुलवरिया गांव में छत के समीप से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट करंट प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आने से शुक्रवार की शाम एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान फुलवरिया निवासी विपत पंडित के 36 वर्षीय पुत्र रामनारायण पंडित के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रामनारायण पंडित गांव के ही व्यासदेव यादव के घर में राजमिस्त्री का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान छत निर्माण के समय सरिया उठाने के क्रम में वह छत के पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए जिससे मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गयी। आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गये। घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.