अररिया, जनवरी 29 -- जोकीहाट, (एस)। अररिया बहादुरगंज एनएच 327ई पर जोकीहाट थाना के जहानपुर चौक के पास गुरूवार को 11 हज़ार बोल्ट हाइटेंशन तार के स्पर्श में आने से एक हाइवा ट्रक धू धूकर जल गया। इस घटना में चालक व खलासी बाल बाल बच गये। जहानपुर चौक के हार्डवेयर व्यवसायी प्रदीप झा ने बताया कि गुरूवार की सुबह एक हाइवा निबंधन संख्या-एनएल 01, एडी 7412 की वाशिंग चौक स्थित वाशिंग प्वाइंट पर की जा रही थी। इस बीच हाइड्रोलिक की मदद से हाइवा का पिछला हिस्सा जैसे उपर उठा उपर से गुजरा 11 हज़ार हाइटेंशन तार से स्पर्श होते ही जोरदार आवाज के साथ आग उठ गई। हाइवा में करेंट दौड़ गया। चौक पर अफरातफरी मच गई। लोग आसपास से जमा हुए लेकिन मूकदर्शक बने रहे। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरा हाइवा जलकर खाक हो गया। सभी टायर, ट्यूब सहित हाइवा जल गया। हालांकि दमकल दस्ता जोकीह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.