11 स्कूलों के शिक्षकों को वेतन मिलने का रास्ता साफ
धनबाद, मई 24 -- मैट्रिक में खराब रिजल्ट के कारण 11 स्कूलों के शिक्षकों का अप्रैल महीने का वेतन बंद किया गया है। बंद वेतन मामले में झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ धनबाद प्रतिनिधिमंडल ने डीईओ अभिषेक झा से भेंट की। शिक्षक प्रतिनिधियों ने वेतन बंद व अन्य समस्याओं को रखा। शिक्षक संघ के अनुरोध पर डीईओ ने अप्रैल माह के वेतन स्थगन संबंधी आदेश को वापस लेने की घोषणा की है। शिक्षक प्रतिनिधियों ने डीसी व डीईओ का इसके लिए आभार व्यक्त किया। अब संबंधित स्कूलों के शिक्षकों को अप्रैल महीने का वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया। प्रतिनिधिमंडल में प्रमोद चौधरी, जय होरो, गौतम सहाय, प्रियंका कुमारी, लक्ष्मी नारायण, सुरेंद्र पुरी, किशन मंडल, विकास शर्मा, संतोष मुखर्जी, सुनीता सिंह, अशोक यादव, विभाष चौधरी, विनोद कुमार, राहुल चौबे समेत अन्य शामिल थे। मौके पर जिला शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.