औरैया, फरवरी 25 -- औरैया, संवाददाता। होली से पहले खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटखोरी के खिलाफ छापेमारी शुरू दी है। बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य विभग की टीम ने 11 सौ लीटर से अधिक तेल सीज कर दिया। इसके साथ एक क्विंटल से ज्यादा छेना-पनीर नष्ट कराया। होली पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर 19 फरवरी से 28 फरवरी तक जनपद में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास और वीरन सिंह की संयुक्त टीम ने फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठानों पर त्वरित जांच की। मानक के अनुरूप न पाए जाने पर कई स्थानों से नमूने लेकर बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री सीज और नष्ट कराई गई। कुआं गांव स्थित एक खाद्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.