11 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष परिवार नियोजन अभियान
सीवान, जून 20 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। अनुमंडल अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवारा मनाया जाएगा। इस दौरान सभी सरकारी अस्पतालों में विशेष परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां दंपतियों को अनचाहे गर्भधारण से बचाव के लिए विभिन्न परिवार नियोजन साधनों एवं सेवाओं का लाभ निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। परिवार नियोजन सलाहकार देवेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि वर्तमान में पुरुष नसबंदी, महिला बंध्याकरण, कॉपर-टी, अंतरा इंजेक्शन, कंडोम, छाया, माला-एन सहित अन्य परिवार नियोजन सुविधाएं निर्धारित दिनों में उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं 11 जुलाई से 31 जुलाई तक यह सभी सेवाएं प्रतिदिन निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि पुरुष नसबंदी कराने वाले लाभार्थियों को Rs.3000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.