11 से 15 मई तक न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे अधिवक्ता
रामपुर, मई 9 -- शुक्रवार को लायर्स वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी न्यायिक की कार्यप्रणाली का विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रशासन को सौंपा। साथ ही अधिवक्ताओं ने 11 से 15 मई तक न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बाद में अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील भवन पहुंचे जहां पर उन्होंने एसडीएम न्यायिक के विरोध में प्रदर्शन किया। बाद में उपजिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार से मुलाकात कर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरोप लगाते हुए कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही एसडीएम न्यायिक की पत्रावलियां प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.