कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। खेल निदेशालय उप्र ग्रीनपार्क स्टेडियम में 11 से 15 मार्च तक जनपद स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिताओं में फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, कुश्ती और हॉकी शामिल हैं। हॉकी प्रतियोगिता 11 मार्च को होगी। 12 मार्च को बैडमिंटन और वॉलीबॉल के मुकाबले खेले जाएंगे। फुटबॉल, हैंडबॉल, एथलेटिक्स और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं 13 व 14 मार्च को आयोजित होंगी। बास्केटबॉल 12 व 13 मार्च को खेला जाएगा। जबकि कुश्ती 14 मार्च को आयोजित होगी। कबड्डी प्रतियोगिता 14 व 15 मार्च को और भारोत्तोलन 15 मार्च को संपन्न कराया जाएगा। यह जानकारी ग्रीनपार्क स्टेडियम के उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने दी। प्रतियोगिता में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.