भागलपुर, मार्च 14 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कला केंद्र में शुक्रवार को परिधि सृजन मेला 2026 की तैयारी को लेकर बैठक की गई। अध्यक्षता वरिष्ठ कलाकार चित्रकार संतोष ठाकुर और संचालन राहुल राजीव ने किया। बैठक में प्रदर्शनी समिति, प्रतियोगिता समिति और पुरस्कार वितरण समिति का गठन किया गया तथा आयोजन से जुड़े कई प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। परिधि के निदेशक उदय ने बताया कि 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले की जयंती से लेकर 14 अप्रैल बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती तक इस बार सृजन मेला आयोजित किया जाएगा। परिधि और कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सृजन मेला 2026 का थीम वनोपज और देशज बीज रखा गया है। कार्यक्रम में तीन वर्ष के बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग तक सभी भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रतियोगिता समिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.