11 से खेली जाएगी विधानसभा चैम्पियन ट्रॉफी
नैनीताल, सितम्बर 2 -- नैनीताल। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी नैनीताल अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि खेल महाकुंभ, मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी 2026 के तहत जिले में 43 न्याय पंचायतों में शिक्षा, युवा कल्याण, पंचायत व खेल विभाग की ओर से न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन 10 सितंबर तक किया जा रहा है। जिसमें अंडर-14 व अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में एथलेटिक, खोखो, कबड्डी, मुर्गा झपट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विजेताओं को नगद पुरस्कार, मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा और वे विधानसभा चैम्पियन ट्रॉफी 2026 में प्रतिभाग करेंगे। विधानसभा चैम्पियन ट्रॉफी का आयोजन 11 सितंबर से 20 सितंबर तक होगा। यहां के विजेता खिलाड़ी सांसद चैम्पियन ट्रॉफी 2026 में प्रतिभा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.