गोपालगंज, अप्रैल 21 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा गोपालगंज ने शहर में मंगलवार को अपनी 11 सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिला शाखा कार्यालय से मार्च निकालकर पेंशनर्स कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे तथा अपनी मांग पत्र प्रधानमंत्री के नाम डीएम के हाथों सौंपा। जिला मंत्री रामायण सिंह ने बताया कि पत्र में पेंशनधारियों और कर्मियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यह पहल की गई है, ताकि पेंशनर्स को राहत मिल सके। प्रदर्शन में संघ के महामंत्री रामेश्वर सिंह, श्रीनिवास सिंह, राजेंद्र सिंह सहित अधिकांश सदस्य शामिल थे। यह भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग में शामिल करने व पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा यह भी पढ़ें- आठवें वेतन आयोग में आने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.