11 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना, लंबित वेतन को लेकर जताया आक्रोश
मधुबनी, जून 18 -- मधुबनी, निज संवाददाता। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले गुरुवार को बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल के समक्ष शिक्षकों ने एक दिवसीय धरना दिया। संघ के जिलाध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नियोजित शिक्षकों का चार माह से वेतन लंबित रहने पर रोष जताया गया। साथ ही प्रधानाध्यापक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन निर्धारण, अंतर वेतन भुगतान, प्रोन्नति सहित 11 सूत्री मांगों का समाधान नहीं हो पाया है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग आंदोलन होने के बाद ही समस्याओं पर ध्यान देता है। धरना के दौरान शिक्षकों ने विभागीय कार्यशैली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि जिले के कार्यालय में शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है। उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.