पूर्णिया, अगस्त 14 -- रूपौली, एक संवाददाता। भाकपा माले एवं अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के बैनर तले कार्यकर्ताओं और नेताओं ने 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में दो दिवसीय सामूहिक अनशन-सत्याग्रह शुरू किया। इस दौरान नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार से गरीब, भूमिहीन, मजदूर एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के हित में मांगों को लागू करने की मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव चतुरी पासवान और अभिनाश पासवान ने कहा कि गरीबों को जहां वे वर्षों से बसे हुए हैं, वहां वासगीत पर्चा दिया जाए। सभी भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने के साथ भूमिहीनों के लिए आवासीय कॉलोनी का निर्माण कराया जाए। यह भी पढ़ें- ताजपुर में खेग्रामस का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन शुरू उन्होंने प्रवासी श्रमिकों की ...