अररिया, मार्च 9 -- अररिया, संवाददाता अंचलों में पदस्थापित राजस्व कर्मचारियों के बाद अब सीओ और राजस्व अधिकारी भी सामूहिक अवकाश पर चले गए। सरकार और अधिकारियों के बीच की इस तनातनी का खामियाजा आम अवाम और उन युवाओं को झेलना पड़ेगा जिन्हें जाती, निवासी और आय आदि प्रमाण पत्र बनवाने की आवश्यकता पड़ेगी। गौरतलब है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर करीब पिछले एक माह से राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसके नतीजे में दाखिल खारिज का काम प्रभावित हो रहा था। बताया गया कि राजस्व कर्मियों के हड़ताल के कारण दाखिल खारिज के केवल वही मामले निष्पादित हो रहे थे जिन्हें हड़ताल पर जाने के पूर्व राजस्व कर्मियों ने अपने स्तर से जांच कर आगे भेज दिया था। पर अब सीओ के सामूहिक अवकाश पर जाने की वजह से दाखिल खारिज का कोई भी मामला निष्पादित नहीं हो सकेगा। दाखिल खारिज प्रक्रिया के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.