आगरा, जनवरी 5 -- नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के नेताओं ने सोमवार को नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल से मुलाकात की। उन्होंने नगर आयुक्त से 27 नवंबर 2025 को नगर निगम समन्वय समिति और नगर निगम अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में हुई कुछ मुद्दों पर बनी सहमति पर कार्यवाही किये जाने की मांग की। नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति ने 11 सूत्रीय मांगपत्र पर वार्ता की थी। जिसमें वर्षों से सेवारत स्थायी सफाई कर्मचारियों को रिक्त सेनेट्री सुपरवाइजर के पदों पर पदोन्नति दिये जाने, मृतक संविदा व ठेका सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को आउटसोर्सिंग (ठेका) सफाई कर्मचारी के पद पर नौकरी दिये जाने आदि पर सहमति बनी थी। लेकिन, प्रदेश में विशेष पुनरीक्षण के कार्य में नगर निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों के व्यस्त होने के कारण समझौते का पालन नहीं हो सका है। इस अवसर पर विनोद इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.