अमरोहा, मार्च 25 -- अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन बुधवार को जिला प्रशासन को सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपते हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील खारिज करने, राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन करने, एमएसपी कानूनी गारंटी लागू करने, आलू पर एमएसपी कानूनी गारंटी लागू करने जैसी मांगों को उठाया गया। इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को कोल्ड स्टोरेज भाड़ा मंडी शुल्क पर पूर्ण रूप से सब्सिडी दिए जाने की वकालत भी की गई। किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी की वकालत संग मनरेगा द्वारा किसानों को श्रमिक उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.