11 सूत्रीय मांगों को लेकर अनुदेशकों ने एमएलसी को सौंपा ज्ञापन
बरेली, सितम्बर 5 -- परिषदीय अनुदेशक कल्याण संगठन, बरेली ने अनुदेशकों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एमएलसी बहोरन लाल मौर्य को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने बताया कि अनुदेशक करीब 14 वर्षों से परिषदीय विद्यालयों में पूरी जिम्मेदारी से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनकी कई मांगें लंबित हैं। ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के 4 फरवरी के आदेश के अनुरूप पद सृजित कर नियमितीकरण, 12 माह का मानदेय, बकाया एरियर का भुगतान, वार्षिक नवीनीकरण व बांड व्यवस्था खत्म करने और स्थानांतरण की मांग की गई। महिला अनुदेशकों को सीसीएल व मिसकैरेज अवकाश, 14 दिन आकस्मिक व अर्जित अवकाश, मेडिकल अवकाश तथा सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने की मांग भी रखी गई। एमएलसी ने समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन अनुदेशकों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.