भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर। दाखिल खारिज और परिमार्जन प्लस के लंबित मामलों के निष्पादन में पिछड़े 11 सीओ से एडीएम राजस्व ने स्पष्टीकरण मांगा है। इन सीओ को विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य की प्राप्ति का निर्देश दिया गया है। एडीएम ने परिमार्जन प्लस मामले में कहलगांव, जगदीशपुर, सन्हौला, गोराडीह, शाहकुंड, पीरपैंती, नवगछिया, सबौर, नारायणपुर, नाथनगर और बिहपुर के सीओ और म्यूटेशन मामले में जगदीशपुर, गोराडीह, शाहकुंड, पीरपैंती, कहलगांव, नवगछिया, सबौर, नाथनगर, सुल्तानगंज और इस्माईलपुर के सीओ को शोकॉज किया है। यह भी पढ़ें- Buxar News: एडीएम ने किया अंचल कार्यालय का निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...