बस्ती, मार्च 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले की 11 सीएचसी पर एनबीएसयू (न्यू बार्न सिक यूनिट) बनेगा। यहां पर नवजात का इलाज किया जाएगा। अभी तक गंभीर नवजात को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया जाता है। एनबीएसयू बन जाने से स्थानीय स्तर पर व तत्काल नवजात का इलाज शुरू हो सकेगा। इससे शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि सीएचसी पर एनबीएसयू संचालित कराए जाने हैं, जिसके लिए उपकरणों की खरीद की जा रही है। एनएचएम के बजट से एनबीएसयू के लिए जिले स्तर पर 66 इंफैंट वार्मर व 66 फोटो थेरेपी मशीन की खरीद हुई है। मशीनों की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है, इसके बाद इन मशीनों को चयनित सीएचसी पर भेजा जाएगा। विभाग का कहना है कि जिले में ब्लॉक स्तरीय 14 सीएचसी हैं, जिसमें से तीन पर पहले से ही एनबीएसयू बना है, शेष 11 सीएचसी के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.