11 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मी
हरदोई, सितम्बर 6 -- हरदोई, संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के घटक संगठनों की बैठक में आंदोलन और हड़ताल को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक में 11 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय बैंक हड़ताल के दौरान रैली निकालकर प्रदर्शन करने पर सहमति बनी। शहर के सर्कुलर रोड स्थित एक रेस्तरां में रविवार को हुई बैठक में विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। तय किया गया कि 11 सितंबर को बैंक अधिकारी और कर्मचारी सुबह 10 बजे स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के गेट पर एकत्र होंगे। यहां विरोध प्रदर्शन के बाद रैली निकालकर बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा स्थित एसपी ऑफिस रोड तक जाएंगे। आंदोलन के तहत आठ सितंबर को सभी बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। आंदोलन को गति देने के लिए यूनियन पदाधिकारी विभिन्न शाखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.