हिन्दुस्तान संवाददाता, अक्टूबर 6 -- बिहार के शेखपुरा शहर स्थित रामरायपुर हाईस्कूल में कार्यरकत एक फर्जी डिग्रीधारी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टीचर को स्कूल परिसर से ही गिरफ्तार किया गया। जमुई पुलिस ने शेखपुरा पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर गणित के शिक्षक हरेराम को दबोचा। पुलिस उसे अपने साथ जमुई ले गई है। हरिराम ने फर्जी डिग्री के आधार पर साल 2015 में दिव्यांग कोटे से सरकारी नौकरी पाई थी। वह बीते 11 साल से फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहा था। पटना हाईकोर्ट के सख्त निर्देश पर हुई निगरानी जांच में शिक्षक की बीएड डिग्री फर्जी पाई गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, हरेराम मूलरूप से शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभ प्रखंड के भदौस का रहने वाला है। टीचर की नौकरी लेते समय उसने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की 752 अंक...