11 साल से फरार 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गुरुग्राम से गिरफ्तार
कानपुर, जुलाई 17 -- चकेरी। गैंगस्टर एक्ट के मामले में पिछले 11 साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश को चकेरी पुलिस और पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम ने हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित लंबे समय से वहां अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि न्यू आजादनगर निवासी अवधेश सिंह पर गैंगस्टर, लूट और शस्त्र अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। अवधेश के खिलाफ वर्ष 2015 में चकेरी थाने से गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी, इसके बाद से आरोपित शहर से भाग निकला था। पुलिस ने अवधेश पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। पूर्वी जोन की सर्विलांस सेल और चकेरी पुलिस को आरोपित की लोकेशन गुरुग्राम में मिली। इसके बाद हरियाणा पुलिस के सहयोग से संयुक्त टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.