फरीदाबाद, फरवरी 6 -- पलवल। सीआईए (एवीटी) हथीन और चांदहट थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 11 साल से फरार हत्या के आरोपी कालू उर्फ दीपेंद्र को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 5 फरवरी को की गई। आरोपी वर्ष 2015 के हत्या मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित था। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह कार्रवाई होगा हर अपराधी का हिसाब अभियान के तहत की गई। आरोपी कालू उर्फ दीपेंद्र गांव फिरोजपुर राजपूत का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। यह मामला 20 सितंबर 2015 का है। उस दिन अलावलपुर गांव में देशी शराब के ठेके के पास अभिषेक नामक युवक गंभीर हालत में मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की मां की शिकायत पर गांव के कुछ युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जांच में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.