बहराइच, मई 9 -- एमएलसी नेसीएम को पत्र लिखकर समाधान का दिया आश्वासन बहराइच,संवाददाता। आकांक्षी जनपदों से बेसिक शिक्षकों के ट्रांसफर की मांग को लेकर शिक्षकों ने विधान परिषद सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने बताया कि विगत 11 वर्षों से ट्रांसफर से वंचित हैं, जिससे परिवार से दूर रहकर सेवा दे रहे हैं।ज्ञापन में मांग की गई कि लंबे समय से एक ही जिले में जमे शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कराकर आकांक्षी जनपदों से सामान्य जनपदों में स्थानांतरण किया जाए। एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वे उचित निदान कराने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4 Vacancy : 46000 बिहार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन कब, नए शिक्षा मंत्री का आया बया...