11 साल बाद RJD का राजभवन मार्च, पांच साल बाद सड़क पर पैदल कैसे चल पड़े तेजस्वी यादव?
पटना, अगस्त 19 -- बिहार में छात्र आंदोलन पर एके 47 से फायरिंग और पेपर लीक पर बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने राजभवन (लोकभवन) मार्च किया। पटना में गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से लोक भवन तक के मार्च के दौरान पुलिस ने आयकर गोलंबर के पास आंदोलनकारियों पर वाटर कैनन चलाया और पानी की बौछार के बीच तेजस्वी यादव समेत पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। सबको बाद में छोड़ दिया जाएगा। पुलिस ने एहतियातन पटना जंक्शन और अन्य इलाकों से मार्च के रास्ते की तरफ आने वाली सड़कों पर यातायात नियंत्रित कर दिया गया था। पुलिस ने डाकबंगला चौक पर ही मार्च को रोकने की पूरी तैयारी कर रखी थी, लेकिन राजद वर्कर वहां सुरक्षा घेरा तोड़कर आगे बढ़ गए। मार्च को आयकर गोलंबर के पास रोक लिया गया। राजनीति को औपचारिकता और जरूरत भर करने के लिए परिवार और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.