पटना, अगस्त 19 -- बिहार में छात्र आंदोलन पर एके 47 से फायरिंग और पेपर लीक के मसलों पर बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद राजभवन (लोकभवन) मार्च कर रहे हैं। पटना में गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से लोक भवन तक के मार्च को डाकबंगला के पास रोकने के लिए लेकर पुलिस ने काफी इंतजाम कर रखा है। एहतियातन पटना जंक्शन और अन्य इलाकों से मार्च के रास्ते की तरफ आने वाली सड़कों पर यातायात नियंत्रित कर दिया गया है। हर आंदोलन की तरह इस मार्च के लिए भी पुलिस ने डाकबंगला चौक पर पूरी तैयारी कर रखी है। मार्च को यहां से आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा और तेजस्वी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस कैसे रोकेगी, यह अनुमान लगाया जा सकता है। राजनीति को औपचारिकता और जरूरत भर करने के लिए प...